{"_id":"6a2717d232391bc4ed05361e","slug":"mapping-of-over-157-lakh-voters-completed-in-pundri-assembly-constituency-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150532-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 1.57 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 1.57 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 1.57 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची में दर्ज हों और प्रत्येक योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने, स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने और नए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 184 मतदान केंद्र हैं। कुल 1 लाख 94 हजार 11 मतदाता पंजीकृत हैं।
इनमें से 1 लाख 57 हजार 227 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष मतदाताओं का सत्यापन कार्य जारी है। सुशील कुमार ने बताया कि 14 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को दो प्रपत्र देंगे, जिन्हें मतदाता की ओर से भरा जाएगा। सभी मतदाता अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ रखें।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने या अन्य त्रुटियों को समय रहते दूर किया जा सके।