सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nursing staff enraged by Renu Bhatia's comment

Kaithal News: रेणू भाटिया की टिप्पणी पर भड़का नर्सिंग स्टाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff enraged by Renu Bhatia's comment
विज्ञापन
कैथल। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में नर्स को बोले गए शब्दों से नर्सिंग स्टाफ में भारी नाराजगी है। प्रदेश के साथ ही कैथल जिले में नर्सिंग स्टाफ ने सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल का एलान किया है।

नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जगदीश ढुल और जिला प्रधान सुमन गिल ने कहा कि चेयरपर्सन ने अपने दौरे के दौरान जिन शब्दों का प्रयोग नर्सिंग स्टाफ के साथ किया है, वे बहुत अभद्र हैं और एसोसिएशन इसकी निंदा करती है। वे मांग करते हैं कि चेयरपर्सन अपने शब्दों को तुरंत वापस लेते हुए माफी मांगे और अपने निलंबन के आदेश भी वापस लें। वे छोटे कर्मचारी समझकर नर्सिंग स्टाफ के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकती हैं। पूरे जिले में नर्सों की संख्या करीब 120 है और सभी नर्सें इसमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed