सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are no buses from the bus stand to Kurukshetra after 8 pm, causing inconvenience to passengers.

Kaithal News: रात आठ बजे के बाद कुरुक्षेत्र के लिए बस अड्डे से नहीं मिलती बस, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
There are no buses from the bus stand to Kurukshetra after 8 pm, causing inconvenience to passengers.
विज्ञापन
कैथल। कैथल से कुरुक्षेत्र के बीच रात के समय बस अड्डे से सीधी बस सेवा नहीं है। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों रणदीप, मनोज, राजेश व अन्य का कहना है कि रात आठ बजे के बाद कुरुक्षेत्र जाने के लिए कोई सीधा साधन नहीं मिलता जिससे उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता है।

यात्रियों के अनुसार शाम आठ बजे के बाद कैथल बस अड्डे से कुरुक्षेत्र के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को पहले पिहोवा तक यात्रा करनी पड़ती है और वहां से दूसरी बस या निजी वाहन की सहायता से अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। इस व्यवस्था के कारण सफर लंबा होने के साथ-साथ जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम ड्यूटी समाप्त कर लौटने वाले कर्मचारियों का कहना है कि बस सेवा नहीं होने से उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है। कई बार मजबूरी में महंगे निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है। विद्यार्थियों और महिलाओं ने भी रात के समय सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैथल और कुरुक्षेत्र के बीच प्रतिदिन सैकड्रों की संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। दोनों शहर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए कम से कम रात नौ बजे तक बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। नई बसें आने के बाद रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
- विपुल कुमार, टीएम कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed