{"_id":"6a27f224935b73f8770d274b","slug":"nia-raids-the-house-of-a-young-boy-in-mansa-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा में NIA की रेड: एक युवक के घर पहुंची टीम, पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क पर क्या बोले परिजन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में NIA की रेड: एक युवक के घर पहुंची टीम, पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क पर क्या बोले परिजन?
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
जांच एजेंसी युवक और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के बीच हुई कथित बातचीत और चैट के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी एनआईए दो बार यादविंदर सिंह के घर छापेमारी कर चुकी है।
युवक के घर NIA की रेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मानसा जिले के बुढलाडा क्षेत्र के गांव कुलाणा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक युवक के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संपर्कों की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। एनआईए की टीम ने युवक यादविंदर सिंह उर्फ परीता के घर पहुंचकर पूछताछ की और घर की तलाशी ली।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एनआईए की तीन सदस्यीय टीम ने यादविंदर सिंह के घर कई घंटों तक पूछताछ की तथा विभिन्न दस्तावेजों और सामान की जांच की। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पूछताछ पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी युवक और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के बीच हुई कथित बातचीत और चैट के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी एनआईए दो बार यादविंदर सिंह के घर छापेमारी कर चुकी है। पिछली कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया था।
विज्ञापन
यादविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहले शहजाद भट्टी के साथ बातचीत हुई थी, लेकिन अब उसका उससे कोई संपर्क नहीं है। उसने दावा किया कि उसने अपना पुराना मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी नष्ट कर दिए हैं। उसके अनुसार एनआईए अधिकारियों ने कुछ मोबाइल नंबरों के संबंध में पूछताछ की है और उसे 15 जून को चंडीगढ़ में पेश होने के लिए कहा गया है।
युवक के रिश्तेदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि पहले बातचीत हुई हो सकती है, लेकिन वर्तमान में यादविंदर का शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यादविंदर किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं है। उल्लेखनीय है कि यादविंदर सिंह मैट्रिक पास है। उसके खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला भी दर्ज है।