सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City residents grapple with electricity and water shortages amidst the summer heat; water supply disrupted in several neighborhoods for four days.

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे शहरवासी, कई मोहल्लों में चार दिन से जलापूर्ति प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
City residents grapple with electricity and water shortages amidst the summer heat; water supply disrupted in several neighborhoods for four days.
विज्ञापन
नारनौल। भीषण गर्मी में शहरवासियों को पानी और बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक ओर नहरी पानी की कमी के कारण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की राशनिंग शुरू किया है वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में कम प्रेशर और खराब मोटरों के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

शहर के संघीवाड़ा क्षेत्र में स्थित दशमेश नगर बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब होने के कारण पिछले चार दिनों से जलापूर्ति प्रभावित है। इस स्टेशन से संघीवाड़ा सहित करीब पांच मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती है। मोटर खराब होने के चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बिजली कटौती के कारण कुएं में लगी मोटर भी नहीं चल सकी जिससे लोगों को नहाने-धोने और घरेलू कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

मोहल्ला निवासी जयप्रकाश, दिनेश, संतोष, सुखीराम और संजय ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन की मोटर काफी पुरानी हो चुकी है और पिछले चार वर्षों से नई मोटर लगाने की मांग की जा रही है लेकिन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
वहीं मोहल्ला देवस्थान में भी जलापूर्ति संकट बना हुआ है। पूर्व पार्षद घनश्याम शर्मा ने बताया कि यहां की मोटर लगभग 15 दिन पहले जल गई थी। मरम्मत के बाद दोबारा लगाई गई मोटर एक दिन में ही फिर खराब हो गई। इसके बाद विभाग ने कम क्षमता की मोटर लगा दी, जिससे पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पा रहा और कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
रामनगर कॉलोनी में भी एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार को मात्र दस मिनट पानी छोड़ा गया, जिससे जरूरतें पूरी नहीं हो सकीं। नागरिकों ने विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
वर्जन:
शहर में जहां भी बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब है उन्हें ठीक करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। जहां से पानी नहीं आने की शिकायत मिल रही है वहां जांच की जा रही है। गर्मी में पानी की कमी को देखते हुए समय में थोड़ी कटौती की गई है। ऐसा नहीं है कि पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा हो। नहरी पानी नहीं आने के कारण लोगों को भी कुछ दिन पानी आवश्यकता अनुसार ही प्रयोग करना चाहिए। -नरेश चंदेला। कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।

वर्जन
अधिक गर्मी व लोड के कारण फॉल्ट की आशंका बढ़ जाती है। फॉल्ट ठीक करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद कराई जाती है। बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। आमजन 8059888209 व 1912 पर बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। -शिवराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed