{"_id":"6a15e85d39ffc025f101e4ed","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-krishna-colony-troubled-residents-lodge-complaints-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126826-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, परेशान नागरिकों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, परेशान नागरिकों ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पेयजल संकट का सामना कर रहे शहर की कृष्णा कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत की। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई घरों में कम पानी पहुंच रहा है तो कुछ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते लोग पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं।
मोहल्लावासी सुरेंद्र, महावीर प्रसाद, स्नेह लता ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के बावजूद विभाग की ओर से पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम पानी का इंतजार करना पड़ता है लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
समस्या से परेशान कॉलोनी के नागरिक मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे और विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को शिकायत सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कई बार मौखिक शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि एक ओर सरकार बेहतर पेयजल व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की कॉलोनियों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
लोगों ने मांग की कि क्षेत्र की पाइपलाइन और मोटरों की जांच कर खराब व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान राजपाल, राज रानी, गायत्री देवी, फूलवती, नीतू, पूजा, कृष्णा, प्रियंका, रजन, सोनू, बबीता, सुशीला, संतोष, विद्या देवी, उर्मिला, राजकुमार, सीमा मौजूद रहीं।
-
वर्जन
कृष्णा कॉलोनी के नागरिक मंगलवार को पेयजल की शिकायत लेकर पहुंचे। विभाग की टीम मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेगी और जहां तकनीकी खराबी है उसे ठीक करवाया जाएगा। नियमित जलापूर्ति करने के प्रयास किए जाएंगे।-मनीष कौशिक, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।

Trending Videos