{"_id":"6a15e814e7efb4bfea09986b","slug":"encroachments-along-the-roadside-were-removed-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126827-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-69 वार्ड 4 के नाईयों की गुवाड़ी में अतिक्रमण हटाते हुए नगरपालिका की टीम--संवाद
- फोटो : संभावित टीबी मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर 4 में नाईयों वाली गुवाड़ी में सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रेमचंद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। उनकी देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अतिक्रमण की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान सचिव प्रशांत पारासर, एमई राजेश, जेई नवदीप, राजेंद्र दरोगा, रिंकू दरोगा सहित नगरपालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटवाया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों और मोहल्लावासियों के बीच हल्की तकरार भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया, जबकि नगरपालिका प्रशासन ने इसे नियमित अभियान बताया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल तैनात रहने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। इस कार्रवाई को लेकर दिनभर क्षेत्र में चर्चा बनी रही। अतिक्रमण अभियान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और 2 बजे तक चला।
नगरपालिका के अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी अतिक्रमण करता हुआ पाया गया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील कि है शहर में अतिक्रमण ना करें।

Trending Videos