सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Husband and wife committed suicide in Jhajjar

Haryana: एक-दूसरे से लिपटकर ट्रेन के आगे कूदे पति-पत्नी, शरीर के कई टुकड़े; झज्जर में दिल दहला देने वाली घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के झज्जर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। 

Husband and wife committed suicide in Jhajjar
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले में गुढ़ा फाटक के पास एक दंपती ने गले मिलकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रोहतक से रिंगस जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर दंपती ने सुसाइड किया। ट्रेन के ट्रैक पर दोनों के मांस के टुकड़े बिखर गए। 
Trending Videos


30 वर्षीय सुनील जौंधी गांव का निवासी था। उसने पत्नी के साथ यह खौफनाक कदम उठाया है। दंपती ने सुसाइड क्यों किया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सुनील होमगार्ड का जवान था और उसकी पत्नी का नाम हिमांशी था। दोनों बाइक पर सवार होकर रोहतक की तरफ से आए थे। जब वह रेलवे फाटक नंबर-28 के पास पहुंचे तो उस समय फाटक बंद था। उन्होंने फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और जैसे ही ट्रेन आई तो दोनों आपस में गले लगकर ट्रेन के आगे लेट गए। बताया जा रहा है कि हिमांशी का रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा था। आज भी वह रोहतक से ही वापस लौटे थे। दंपती का कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed