सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only drug-free youth build a strong nation: Manoj

नशा मुक्त युवा ही करते हैं मजबूत राष्ट्र का निर्माण : मनोज

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Only drug-free youth build a strong nation: Manoj
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। देवीलाल कॉलोनी स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग महेंद्रगढ़ में मंगलवार को नशा मुक्ति- युवा मजबूत, राष्ट्र मजबूत विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान सवेरा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक पतन का कारण भी बनता है।

युवाओं को नशा करने वाली संगति से दूर रहना चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में मुस्कान, अक्षय, पंकज, चंचल, तानिया, आरजू सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विवेक यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर को धीरे-धीरे समाप्त कर देता है। इससे केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार का आर्थिक और सामाजिक संतुलन बिगड़ जाता है तथा परिवारजन मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने ऐसे अनेक मरीजों का उपचार किया है जो नशे के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो गए।
नशा शरीर के विभिन्न अंगों को खराब कर देता है और व्यक्ति राष्ट्र के लिए भी बोझ बन जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed