चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषणा में आम आदमी पार्टी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। आप ने शुक्रवार को चार प्रत्याशियों के नामों की 12वीं सूची जारी कर सभी 117 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगरूर से विधायक और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाकर आप चुनाव लड़ रही है।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान व दिल्ली से विधायक एवं पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार पार्टी ने सुजानपुर हलका से अमिता सिंह मंटो को चुनावी मैदान में उतारा गया है। खडूर साहिब से मनजिंदर सिंह लालपुरा, हलका दाखा से केएनएस कंग और लहरा से बरिंदर कुमार गोयल को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले 11वीं सूची में आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने धूरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
शिरोमणि अकाली दल पार्टी प्रत्याशियों की घोषणाओं में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। शिअद इस बार बसपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन के तहत शिअद ने अपने पास 97 सीटें रखी हैं। इसमें से अभी तक शिअद 94 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। तीसरे नंबर पर सत्तासीन कांग्रेस का नाम है। कांग्रेस ने 86 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा 34 प्रत्याशियों की घोषणा कर चौथे नंबर पर है।
कैप्टन की पीलएसी अभी सबसे पीछे
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इस कारण से वह अभी सबसे पीछे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।