सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC furious after former owner's electricity bill was handed to the new consumer.

Panchkula News: पूर्व मालिक का बिजली बिल नए उपभोक्ता को थमाने पर भड़के डीसी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
DC furious after former owner's electricity bill was handed to the new consumer.
विज्ञापन
समाधान शिविर में यूएचबीवीएन अधिकारियों को लगाई फटकार

बोले- वास्तविक डिफाल्टर को ढूंढ़कर करें कार्रवाई; 29 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निपटारा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में पूर्व औद्योगिक उपभोक्ता के बकाया बिजली बिल की वसूली नए जमीन मालिक से किए जाने का मामला सामने आने पर उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बिजली निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्तमान उपभोक्ता को परेशान करना बंद किया जाए और वास्तविक डिफाल्टर का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिविर में कुल 29 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
रायपुररानी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2018 में 10 मरला जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री और म्यूटेशन के समय जमीन पर किसी प्रकार का बकाया नहीं था। बाद में मकान निर्माण के उपरांत बिजली निगम ने निरीक्षण और सत्यापन के बाद घरेलू बिजली कनेक्शन जारी किया। इसके बावजूद अब उसे पुराने औद्योगिक कनेक्शन का बकाया बिल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने इसे विभागीय लापरवाही करार दिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी गलती का खामियाजा नए उपभोक्ता पर नहीं थोपा जा सकता।
विज्ञापन


500 मीटर में 13 स्पीड ब्रेकर, रिपोर्ट तलब
मंडपा गांव के एक निवासी ने शिकायत दी कि बधौर-मंडपा मार्ग पर महज 500 मीटर के दायरे में 13 स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

अवैध कब्जा हटाने के आदेश
मंडपा गांव में मुख्य सड़क पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने लोक निर्माण विभाग को पैमाइश कर आवश्यक कार्रवाई करने और कब्जा हटाने के निर्देश दिए।

मानसून से पहले सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
निचले भानू गांव के ग्रामीणों ने बरसात के दौरान नदी का पानी घरों और फसलों में घुसने की समस्या उठाई। इस पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग को मानसून से पहले वैकल्पिक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने और तटबंध निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने को कहा।

मोरनी में पेयजल संकट पर मांगी रिपोर्ट
मोरनी क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल संकट की शिकायत की। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को अगले दिन गांव का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

किसानों की समस्या प्राथमिकता पर सुलझाने के आदेश
रत्तेवाली गांव के किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की। उपायुक्त ने कृषि विभाग को मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed