{"_id":"6a272cc17593ed3edd0670b7","slug":"employees-protest-against-the-sdo-continues-for-the-fifth-day-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137337-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन का एसडीओ सिटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एसडीओ के कार्यभार संभालने के बाद से कार्यालय का माहौल खराब हो गया है और कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कई कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विभाग की ओर से एक समिति गठित की गई थी और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कर्मचारियों ने सभी के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और मामले का जल्द समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा कराने की अपील भी की।
विज्ञापन
एसडीओ बोले- काम से बचने के लिए बनाया जा रहा माहौल
एसडीओ सिटी निर्मल सिंह ने कर्मचारियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ कर्मचारी नियमित रूप से कार्य नहीं करते। जब उनसे निर्धारित जिम्मेदारियां निभाने के लिए कहा जाता है तो वे कार्यालय का माहौल खराब करने और भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्य विभागीय नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों के लगातार विरोध के कारण उनकी स्वयं की तबीयत भी खराब हो गई है और वह फिलहाल अवकाश पर हैं।
कोट
कुछ कर्मचारी नियमित रूप से काम नहीं करते। जब उनसे काम करने के लिए कहा जाता है तो वे प्रोपेगेंडा फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। सभी कार्य विभागीय नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों की वजह से मेरी तबीयत भी खराब हुई है और मैं छुट्टी पर हूं।
- निर्मल सिंह, एसडीओ