सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested in chain-snatching case.

Panchkula News: चेन स्नैचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in chain-snatching case.
विज्ञापन
छीना गया मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा और एक अन्य संदिग्ध फोन बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 गोल्फ क्लब के पास हुई स्नैचिंग की वारदात को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और एक अन्य संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
सात जून की सुबह एक व्यक्ति साइकिल से सेक्टर-3 स्थित गोल्फ क्लब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उसकी साइकिल रोक ली। आरोप है कि एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना में स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-21 पुलिस चौकी की टीम ने चौकी इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में तत्काल जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की पहचान की और उसी दिन पीरमुच्छल्ला क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस और मंटू के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रिंस के कब्जे से शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्रवाई में मुख्य सिपाही जितेंद्र और सिपाही रिंकू की भी अहम भूमिका रही।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर छीना गया सामान बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मंटू के खिलाफ वर्ष 2022 में एमडीसी थाना में चोरी का एक मामला दर्ज है। बरामद दूसरे मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका संबंध किसी अन्य आपराधिक घटना से तो नहीं है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed