अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पदक वितरण समारोह हुआ। यह प्रतियोगिता 13 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर 48 किलो भारवर्ग में आर्य कॉलेज पानीपत से खुशी ने स्वर्ण, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से सोनू ने रजत, एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से पूजा ने कांस्य पदक प्रदान किया गया।
53 किलो भारवर्ग में एसए जैन कॉलेज अंबाला से खुशी ने स्वर्ण, एसडीपीजी पानीपत से निशा ने रजत, गुरु नानक गर्ल्स यमुनानगर से श्वेता ने कांस्य, 58 किलो भारवर्ग में जीएनजी यमुनानगर से सिमरन ने स्वर्ण, वीजीसी समालखा से शिवानी ने रजत, डीएवी अंबाला सिटी से अमनदीप ने रजत, राजकीय पीजी कॉलेज से अर्पिता ने कांस्य पदक, 69 किलो भारवर्ग में आईजीएन लाडवा से नैना ने स्वर्ण पदक जीता। 77 किलो भारवर्ग में बाबू अनंत राव जनता कॉलेज से तनुष्का ने स्वर्ण, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से प्रिया ने रजत, एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से तुलसी ने कांस्य पदक जीता। 86 किलो भारवर्ग में एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से मुस्कान ने स्वर्ण, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से प्रेरणा ने रजत पदक जीता।
कॉलेज कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंघल ने अपने स्वागत प्रस्ताव से कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधक समिति प्रधान अरविंद अग्रवाल और कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंघल ने मुख्यातिथि दिनेश जिंदल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अशोक चौधरी, डॉक्टर सुनील गुप्ता, कमलप्रीत कौर व अन्य अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।