सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   129 accused including 14 cyber fraudsters arrested

Rewari News: 14 साइबर ठग सहित 129 आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
129 accused including 14 cyber fraudsters arrested
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने मई में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठगी मामलों में संलिप्त 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 22 उद्घोषित अपराधियों और अवैध हथियार के साथ 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 10 10 कट्टे, चार पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

नशा तस्करी के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर छह मामले दर्ज किए गए। इनके कब्जे से 7.4 ग्राम स्मैक, 4.10 ग्राम हेरोइन और 1.321 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अवैध शराब बचते 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 मामले दर्ज किए गए। 453 बोतल देशी और 133 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुआ और सट्टा खाईवाली के पांच मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 39,280 रुपये नकद बरामद किए गए। चोरी के मामलों में पुलिस ने सात बाइक और एक ट्रक बरामद कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Trending Videos

गृहभेदन और चोरी के मामलों में 33 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 3.66 लाख रुपये मूल्य का चोरीशुदा सामान भी बरामद किया गया।
लापता 71 लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 ब्लैक फिल्म लगे वाहन, 32 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 1145 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 728 विदाउट नंबर प्लेट, 500 ऑवर स्पीड, 701 ट्रिपल राइडिंग, 4 बुलेट पटाखा बजाने पर एवं 3213 लेन चेंज करने के वाहन के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed