{"_id":"6a1c794f014049be1b0b8525","slug":"accused-arrested-for-stealing-jewellery-from-a-jewellery-shop-rewari-news-c-198-1-rew1001-239397-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सराफा की दुकान से आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सराफा की दुकान से आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 31 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने आभूषण की दुकान से सोने की छह जोड़ी बालियां और दो जोड़ी झुमकी चोरी करने के एक आरोपी हसन अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के जिला जावरा के हुसैनपुर टीकरी का मूल निवासी है और वर्तमान में राजस्थान के बूंदी जिले के महावीर कॉलोनी में रह रहा था। वह अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 20 अप्रैल को गांधी नगर निवासी विजय जैन ने शिकायत में बताया था कि उनकी भैंरू चौक पर स्थित आभूषण की दुकान में 18 अप्रैल को दो लोग आए और चांदी के ताबीज दिखाने के लिए कहा। दोनों ने 450 रुपये में एक ताबीज खरीद लिया। दोनों ने सोने की बाली दिखाने के लिए कहा। दोनों को बताया कि 2 घंटे के बाद बेटा दुकान पर आएगा तो बाली दिखाएगा।
दोनों के जिद करने पर सोने की बालियों का पैकेट उनके सामने रख दिया। दोनों ने उनको बातों में उलझा कर लिया। अगले दिन बेटा सौरभ जैन ग्राहकों को सामान दिखा रहा था तो उसे सोने की बालियों का पैकेट नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि ताबीज खरीदने वाले दोनों लोगों में एक ने सोने की बालियों का पैकेट चुराकर पैंट की जेब में डाल लिया था।
विज्ञापन
चुराए गए पैकेट में 6 जोड़ी सोने की बाली और 2 जोड़ी झुमकी मौजूद थीं। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में चोरी का मामला दर्ज करके जांच सीआईए को सौंपी गई थी। सीआईए टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी हसन अली को धर दबोचा।
-- -- -- -- -- -
आरोपी पर राजस्थान में 10 से ज्यादा मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी हसन अली के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न शहरों जैसे अजमेर, कोटा, नागौर, बूंदी आदि में चोरी व अन्य वारदातों के 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह आरोपी अन्य राज्यों में घूम-घूमकर इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी हसन अली को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि चोरीशुदा सोने के आभूषण बरामद किए जा सकें।