सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission to ITI starts today, online applications can be made till June 15

Rewari News: आईटीआई में प्रवेश आज से, 15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Admission to ITI starts today, online applications can be made till June 15
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। जिले में संचालित 22 राजकीय एवं निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 5 हजार 332 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सभी संस्थानों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक बैंक पासबुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष वायरमैन, वेल्डर, टर्नर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर एवं मशीन टूल मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर, कोपा, वुड वर्क टेक्नीशियन, सिलाई तकनीक और एसएसए हिंदी और अंग्रेजी जैसी ट्रेडों में विद्यार्थियों का सबसे अधिक रुझान देखने को मिलता है।
विज्ञापन

इन ट्रेडों में उपलब्ध सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक आवेदन आते हैं। आईटीआई प्रशासन के अनुसार लोकप्रिय ट्रेडों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
-------------
आईटीआई संस्थानों में 5332 सीटों पर होंगे दाखिले
जिले के 10 सरकारी आईटीआई संस्थानों में कुल 2832 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि निजी आईटीआई में करीब 2500 सीटें हैं। सरकारी आईटीआई में सबसे अधिक 620 सीटें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में हैं। इसके अलावा कुंड-मनेठी में 464, कोसली में 440, बेरली कलां में 368, महिला आईटीआई रेवाड़ी में 240, सहारनवास में 220, खरखड़ा और टांकड़ी में 196-196 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं लेदर एवं फुटवीयर आईटीआई रेवाड़ी में 40 और सैनिक परिवार भवन आईटीआई रेवाड़ी में 48 सीटें निर्धारित की गई हैं।
--
छात्राओं को मिलेंगी छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाएं
आईटीआई में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। दाखिले के बाद छात्राओं को टूल किट खरीदने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पासपोर्ट बनवाने के लिए भी वित्तीय सहायता का प्रावधान है। छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। पात्र विद्यार्थियों को नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति और मुफ्त बस पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाता है। हरियाणा की उन छात्राओं को, जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, 200 रुपये प्रतिमाह बालिका प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
-
वर्जन

आईटीआई में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर पसंद के ट्रेड में सीट सुनिश्चित करें।- सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed