{"_id":"6a1dca43fd9f1f654a0b9d0d","slug":"arjun-and-katari-house-winners-in-cultural-competition-rewari-news-c-198-1-fth1001-239436-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अर्जन व कटारी सदन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अर्जन व कटारी सदन विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां देते कैडेट्स।स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित अंतरसदनीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अर्जन व कटारी सदन विजेता रहे जबकि परेरा सदर दूसरे और सुब्रोतो सदन तीसरे स्थान पर रहा ।
प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ एवं अधीनस्थ सदनों के सभी कैडेट्स ने स्वागत गीत, समूह गायन, हिन्दी-अंग्रेजी एकांकी, समूह नृत्य, लोक नृत्य, मास्टर-स्ट्रोक और एकल गायन में भाग लेकर प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी, उप-प्राचार्या तथा वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. विजय कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार भारद्वाज और ज्योतिबाला शामिल रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के कुल 511 कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने झांकियों, देशभक्ति और विविधता में एकता से जुड़े नृत्यों, सामाजिक जागरूकता पर आधारित एकांकी, हास्य-व्यंग्य नाटिकाओं तथा धार्मिक-पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान ने परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अर्जन व कटारी सदन संयुक्त रूप से विजेता रहे जबकि परेरा सदन दूसरे और सुब्रोतो सदन तीसरे स्थान पर रहे।
प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारते हैं और उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता के साथ सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर करते हैं।
उन्होंने एनईपी 2020 के अनुरूप विद्यालय द्वारा सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सभी सदनाध्यक्षों, शिक्षकों और कैडेट्स के प्रयासों की सराहना के साथ हुआ।