सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children learned the history of Bawal in Bhasha Summer Camp, set up a mini market

Rewari News: भाषा समर कैंप में बच्चों ने जाना बावल का इतिहास, लगाया मिनी मार्केट

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Children learned the history of Bawal in Bhasha Summer Camp, set up a mini market
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कैंप में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


बावल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयोजित भाषा समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में भौतिकी प्रवक्ता लाल बहादुर ने विद्यार्थियों को बावल के गौरवशाली इतिहास और पृष्ठभूमि की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से बच्चों को परिचित कराया। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और देश के प्रमुख शहरों की वर्चुअल सैर कराई गई। डिजिटल माध्यम से सीखने की इस पहल ने बच्चों में विशेष उत्साह पैदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लगाया गया मिनी मार्केट रहा। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वयं दुकानदार और ग्राहक की भूमिका निभाते हुए स्टेशनरी, फल और सब्जियों जैसी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त की। खेल-खेल में आयोजित गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने संवाद कौशल, गणितीय गणना और सामाजिक व्यवहार की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन
Trending Videos

आयोजकों के अनुसार इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास करना था। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और नई चीजें सीखीं।
कैंप को सफल बनाने में रसायन शास्त्र प्रवक्ता सुषमा यादव तथा अंग्रेजी अध्यापिका सुशीला यादव की भूमिका रही। दोनों शिक्षिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed