सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of synthetic track stalled at Rao Tularam Stadium

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of synthetic track stalled at Rao Tularam Stadium
राव तुलाराम स्टेडियम में रूका पड़ा सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आठ लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य ठप हो गया है। अभी तक केवल 20 से 25 प्रतिशत ही निर्माण कार्य हुआ है। इसे 30 अप्रैल तक पूरा किया जाना था। निर्माण कार्य रुकने का कारण ठेकेदार का भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है।

समय सीमा बीतने के बाद भी सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है, जिससे खिलाड़ियों में निराशा है। चार माह से अधिक समय से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। सरकारी प्रावधान के तहत कार्य के विभिन्न चरणों के अनुसार भुगतान किया जाना था लेकिन अभी तक एक भी भुगतान जारी नहीं हुआ है। इसी वजह से ठेकेदार ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रैक का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले वर्ष 15 जून को रेवाड़ी आगमन के दौरान किया था। निर्माण शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में पुरानी परत उखाड़ने और कंक्रीट बिछाने का काम हुआ। साथ ही ट्रैक के चारों ओर खंभे लगाने का कार्य भी पूरा किया गया, लेकिन इसके बाद काम रुक गया।
विज्ञापन


ट्रैक का निर्माण रुकने से एथलेटिक्स के साथ-साथ फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, जिमनास्टिक, नेटबॉल और अन्य खेलों के खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। कई खिलाड़ी मजबूरी में फुटबॉल मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं, जिससे मैदान की घास खराब हो रही है और फुटबॉल प्रशिक्षण भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों का कहना है कि लंबे समय से काम बंद होने से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। इससे प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है और खिलाड़ियों का मनोबल कमजोर हो रहा है।
--
वर्जन:
मामला संज्ञान में है। निर्माण कार्य रुकने के कारणों की जांच कराई जाएगी और उच्च अधिकारियों को पत्राचार भेजकर जल्द कार्य दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।- मनोज शर्मा, जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed