{"_id":"6a1dce5d95e273f45803209d","slug":"dust-storm-and-rain-likely-today-rewari-news-c-198-1-fth1001-239444-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज धूल भरी हवा चलने और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज धूल भरी हवा चलने और बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। तापमान में गिरावट और हवा चलने से सोमवार को धूप के बाद भी गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को धूल भरी हवा चलने और बारिश के आसार हैं।
सोमवार को दोपहर में हल्की गर्मी और उमस महसूस की गई। इसके बाद पिछले सप्ताह की तुलना में मौसम काफी सुहावना बना रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को गर्मी के तीखे प्रभाव से राहत मिली है। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुखद बना हुआ है, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी है।
विज्ञापन
हालांकि दोपहर के समय उमस के कारण लोगों को कुछ असहजता का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी तापमान सामान्य से कम रहने के कारण हालात पहले की तुलना में बेहतर बने हुए हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में मंगलवार तक मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। उनके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
मंगलवार को कई क्षेत्रों में धूलभरी हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इससे लोगों को गर्मी से अतिरिक्त राहत मिलेगी और मौसम अधिक सुहावना हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर धूलभरी हवाओं और उमस के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। कुल मिलाकर आगामी कुछ दिनों तक जिले में मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने की उम्मीद है।