{"_id":"6a21b62987aec8ec27013087","slug":"fed-up-with-harassment-woman-commits-suicide-rewari-news-c-198-1-rew1001-239645-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-19 शांति नगर में वीरवार की सुबह संगीता ने प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर दरवाजे की चौखट से चुन्नी के सहारे लटक कर जान दे दी। वह दो बच्चों की मां थी।
संगीता के पिता राजेश ने शिकायत में बताया है कि संगीता की शादी वर्ष 2015 में शांति नगर सेक्टर 19 निवासी अजय से हुई थी। संगीता छह वर्षीय बेटी और पांच माह के बेटे की मां थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और मारपीट की घटनाएं होती रहती थीं।
मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले भी इस मामले में कोर्ट केस चला था। बाद में ससुराल पक्ष और बेटी के बीच आपसी सहमति बनने के बाद संगीता वापस ससुराल आ गई थी। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं प्रताड़नाओं के चलते संगीता ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति अजय, सास और ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos