{"_id":"6a1dcb37f0c3be0a2805413f","slug":"foundation-stone-laying-ceremony-of-iskcon-temple-concluded-rewari-news-c-198-1-fth1001-239440-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इस्कॉन मंदिर का शिलान्यास महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इस्कॉन मंदिर का शिलान्यास महोत्सव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर निर्माण शिला न्यास महोत्सव के दौरान वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते संत ए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-19 स्थित रेजांगला पार्क के पीछे इस्कॉन केंद्र की ओर से नए मंदिर निर्माण का शिलान्यास महोत्सव रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। शिलान्यस की पावन प्रक्रिया संतों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न की गई। पूरे आयोजन स्थल पर दिनभर आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस्कॉन केंद्र रेवाड़ी के प्रभारी रूप सनातन दास ने सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल मंदिर निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि रेवाड़ी में आध्यात्मिक जागरण के नए युग का शुभारंभ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में बनने वाला इस्कॉन मंदिर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनि उपस्थित रहे।