{"_id":"69137cecd22fef60ff0fd88c","slug":"haryana-won-35-medals-in-the-22nd-national-junior-jump-rope-competition-rewari-news-c-17-rtk1052-760791-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 22वीं राष्ट्रीय जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीते 35 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 22वीं राष्ट्रीय जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीते 35 पदक
विज्ञापन
21...हरियाणा जंप रोप टीम का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत करते परिजन। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 35 पदक जीते। स्पर्धा में दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंगलवार को हरियाणा टीम का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
हरियाणा जंप रोप संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देकर बेहतरीन परिणाम हासिल किए।
रेफरी के रूप में साक्षी रोहिल्ला और टेक्निकल ऑफिशियल ज्योति धनखड़ ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के कोच कुसुम सैनी, कोमल यादव, सुधीर यादव और प्रीति दलाल थी। इस अवसर पर रोप संघ के प्रधान आजाद बुधवार, सैनी एजुकेशन सोसाइटी के उप प्रधान देवेंद्र सैनी, दीपिका शर्मा मौजूद रहे।
यह हैं पदक विजेता खिलाड़ी
देवांगना सिलन ने एक रजत व एक कांस्य, श्रेयांश अग्रवाल ने एक रजत, खुशी ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, रिया ने एक स्वर्ण, आरव ने दो रजत, रोनित ने दो स्वर्ण और वंश ने दो स्वर्ण पदक जीते। दिवराज सिंह ने एक स्वर्ण, भरत ने दो स्वर्ण, हर्षित ने दो स्वर्ण, ऋतिक ने दो स्वर्ण, क्षितिज ने दो स्वर्ण, अक्षी ने एक स्वर्ण, प्रीति कुमारी ने एक स्वर्ण, यशस्वी हुडा ने एक स्वर्ण, आरव कौशिक ने एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा नितिन ने एक स्वर्ण, रिया ने एक स्वर्ण, हर्ष बल्हारा ने एक स्वर्ण, इशिका ने एक स्वर्ण व रजत, पावनी ने दो स्वर्ण, युवराज ने एक स्वर्ण पदक, भारती सैनी ने दो स्वर्ण व एक रजत व सृष्टि ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
Trending Videos