सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INLD workers protested against inflation

Rewari News: महंगाई के खिलाफ इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
INLD workers protested against inflation
सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीटीएम जितेंद्र कुमार को सौंपकर पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतें घटाने की मांग की।

इनेलो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के रेवाड़ी प्रभारी एवं पूर्व विधायक रणबीर मंदौला ने किया। प्रदर्शन में जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव, वरुण गांधी, रजवंत डहीनवाल, संपतराम ढहनवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रसोई गैस महंगी होने से घरेलू खर्च बढ़ गया है, जबकि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन लागत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर कृषि क्षेत्र और परिवहन व्यवस्था दोनों पर पड़ा है।
ट्रांसपोर्टरों द्वारा किराया बढ़ाए जाने के कारण फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दवाइयां और निर्माण सामग्री सहित अधिकांश जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। इसका सीधा बोझ आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed