सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli mountaineer Narendra Singh Yadav hoisted the tricolor on Pico de Orizaba.

Rewari News: कोसली के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने पिको डी ओरिजाबा पर फहराया तिरंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kosli mountaineer Narendra Singh Yadav hoisted the tricolor on Pico de Orizaba.
पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव।
विज्ञापन
कोसली। गांव नेहरूगढ़ के युवा पर्वतारोही सेवन समिट्स विजेता व 23 विश्व रिकॉर्ड धारक नरेंद्र सिंह यादव ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखी चोटी व मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर तिरंगा फहराया है।

एनएसवाई आउटडोर की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में विभिन्न देशों के 12 पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से केवल 7 पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंच सके। इस अभियान का नेतृत्व भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह यादव 26 मई 2026 को भारत से मेक्सिको रवाना हुए और 30 मई 2026 को सुबह सवा 10 बजे बजे शिखर पर पहुंचे। पांच दिनों तक चले इस अभियान में उन्होंने मेक्सिको सिटी, प्यूएबला और बेस कैंप से आगे बढ़ते हुए कठिन मौसम और ऊंचाई की चुनौतियों का सामना किया।
विज्ञापन

सबसे कठिन चरण सिंगल पैच समिट पुश रहा, जिसमें लगभग 1400 मीटर की खड़ी चढ़ाई शामिल थी। इस दौरान तापमान -15 डिग्री सेल्सियस से -20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और तेज हवाओं ने स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया।
अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी के बाद भी उन्होंने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ शिखर प्राप्त किया। यह अभियान उनके सेवन वोल्कैनिक समिट्स प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
नरेंद्र सिंह यादव पहले ही सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ाई कर चुके हैं और दो बार माउंट एवरेस्ट पर भी सफल आरोहण कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम और सेवन वोल्कैनिक समिट्स को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed