सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Massive fire breaks out in two factories, oil tanker blast causes panic

Rewari News: दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, ऑयल टैंकर में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in two factories, oil tanker blast causes panic
कंपनी में आग लगने के बाद धुएं का गुबार। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार की दोपहर दो बजे दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। एक फैक्टरी की छत पर रखे ऑयल टैंकर में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। घटना में दो कर्मचारी झुलस गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत रामको मेटल कंपनी की छत पर रखे ऑयल टैंकर में ब्लास्ट से हुई। विस्फोट के बाद टैंकर का तेल फैल गया और आग ने अल्शोक एलएलपी कंपनी को चपेट में ले लिया। दोनों फैक्ट्रियों से धुएं के घने गुबार उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्शोक एलएलपी कंपनी के कर्मचारी रवि रोघा ने बताया कि आग पड़ोस की फैक्टरी के तेल टैंकर में विस्फोट होने के बाद फैली। घटना के समय तीन-चार महिला कर्मचारियों सहित कई पुरुष कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। कर्मचारियों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। कुछ कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए कंपनी की पिछली दीवार फांदकर बाहर निकलने का रास्ता अपनाया।
रामको कंपनी में लोहे की चादर का निर्माण किया जाता है जबकि अल्शोक एलएलपी कंपनी कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार करती है। आग लगने से दोनों इकाइयों में रखे कच्चे माल और अन्य सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक आग जल रही थी।

कंपनी में आग लगने के बाद धुएं का गुबार। संवाद

कंपनी में आग लगने के बाद धुएं का गुबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed