सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New complaint facility launched for power connection improvement in PPP

Rewari News: पीपीपी में बिजली कनेक्शन सुधार के लिए नई शिकायत सुविधा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
New complaint facility launched for power connection improvement in PPP
परिवार पहचान पत्र में बिजली कनेक्शन सुधार संबंधी नई सुविधा की जानकारी देते अधिकारी।स्रोत:प्रवक्
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अब अपने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में बिजली कनेक्शन की गलत मैपिंग या गलत जानकारी से संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज कर सकेंगे। यह जानकारी पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में लोगों को दी।

उन्होंने कहा कि कई मामलों में परिवार पहचान पत्र में दर्ज बिजली कनेक्शन का विवरण यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा था। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। नागरिक अब परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर जाकर सही बिजली कनेक्शन नंबर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद सिस्टम द्वारा परिवार पहचान पत्र और बिजली निगमों के रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो मामला अतिरिक्त उपायुक्त के लॉगिन पर भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित उपमंडल अधिकारी या कार्यकारी अभियंता द्वारा सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा शिकायत को स्वीकृत, अस्वीकृत या आवश्यक सुधार के साथ अपडेट करने का निर्णय लिया जाएगा। स्वीकृति मिलने पर परिवार पहचान पत्र में बिजली कनेक्शन की सही जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।
इस पहल से नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। यह सुविधा पीपीपी डाटा की शुद्धता बढ़ाने, बिजली कनेक्शन की सही मैपिंग सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed