{"_id":"6a2311e329e47798cd0772d7","slug":"on-the-instructions-of-minister-rao-narbir-the-water-crisis-in-two-villages-is-being-resolved-rewari-news-c-198-1-rew1001-239674-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंत्री राव नरबीर के निर्देश पर दो गांवों में जलसंकट का हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंत्री राव नरबीर के निर्देश पर दो गांवों में जलसंकट का हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खड़गवास का तालाब। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। लाखनौर और खड़गवास गांव के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सामने पेयजल और सूखे जोहड़ों की समस्या उठाई थी। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने दोनों गांवों में स्थित जोहड़ों में पानी पहुंचाने और पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।
मंत्री के प्रवक्ता हरेंद्र यादव ने बताया कि 24 मई को डॉ. योगेश ने गुरुग्राम स्थित आवास पर राव नरबीर सिंह से मुलाकात कर लाखनौर और खड़गवास क्षेत्र में पेयजल संकट और सूखे जोहड़ों की समस्या से अवगत कराया था।
मंत्री ने तुरंत नहर विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिया था। उन्होंने छह दिनों के भीतर समस्या के स्थायी समाधान कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
मंत्री के निर्देश के बाद दोनों विभागों के अधिकारी लगातार गांवों में पहुंच रहे हैं और मौके पर रहकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जोहड़ों में पानी पहुंचाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
लाखनौर और खड़गवास के ग्रामीणों ने इस पहल के लिए राव नरबीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिली है।

Trending Videos