{"_id":"6a1c784bd26a273e4a0d6d05","slug":"rao-indrajit-unveiled-the-statue-of-the-martyr-and-said-that-respecting-the-martyrs-is-the-top-priority-rewari-news-c-198-1-rew1001-239378-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राव इंद्रजीत ने किया शहीद की प्रतिमा का अनावरण, कहा- शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राव इंद्रजीत ने किया शहीद की प्रतिमा का अनावरण, कहा- शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 31 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) व संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को गांव खंडोडा में शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
गांव के युवक तिरंगा रैली के साथ अगुवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री को आयोजन स्थल तक ले गए जहां ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राव इंद्रजीत ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि अरुण कुमार यादव ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनको सेना ने 8 मेडल भी प्रदान किए गए थे जो इनके अदम्य साहस को दर्शाते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के तहत लेबनान देश में एक साल साहस और वीरता के साथ अपनी सेवाएं भी दी थीं।
विज्ञापन
अरुण कुमार सिक्किम में डयूटी के दौरान आई प्राकृतिक आपदा में आमजन और अपने साथियों को बचाने के प्रयास में अपने शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए 4 अक्तूबर 2023 को देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। देशवासी उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे और आने वाली पीढ़ियां उनसे राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमेशा से ही दक्षिणी हरियाणा के युवा सेना में भर्ती होकर देश की हिफाजत के लिए आगे रहे हैं। उन्होंने उन माताओं-बहनों की भी सराहना की जिन्होंने अपने बच्चों और भाइयों को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री ने शहीद अरुण कुमार यादव की माता, पत्नी और बच्चों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
-- -- --
शहीद अरुण के नाम हो राजकीय विद्यालय का नाम
समारोह के दौरान ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीद अरुण कुमार यादव के नाम पर करने, गांव के जोहड़ों को नहर से जोड़ने और विकास कार्य कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
-- -- -- -
वीर सपूत सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत
इस अवसर पर विशेष रूप से बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहीं। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शहीद अरुण कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं। कोसली के विधायक अनिल यादव ने भी शहीद के योगदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीरों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नागरिक निर्भय होकर अपना जीवन व्यतीत कर पाते हैं।