{"_id":"6a21ba4be4885951cb05cdbc","slug":"senior-citizens-raised-the-demand-for-social-security-pension-and-health-facilities-rewari-news-c-198-1-rew1001-239610-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर जानकारी देते सीनियर सिटीजंस। स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच की ओर से चलाए जा रहे मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड-19 स्थित मॉडल टाउन में सीनियर सिटीजंस और संगठन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग उठाई।
प्रधान अशोक ने कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि संसद और विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट पारित कर वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन की गारंटी दी जाए।
उन्होंने कहा कि जिन वरिष्ठ नागरिकों को वर्तमान में किसी प्रकार की पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें मानवीय आधार पर तत्काल पेंशन सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में महंगाई को देखते हुए वृद्धावस्था पेंशन की राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही ऑन कॉल सरकारी डॉक्टर और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया गया।
लोक सेवा मंच ने प्रत्येक गांव और शहर के वार्डों में सीनियर सिटीजंस क्लब स्थापित करने की मांग की। इन मांगों को लेकर समाज कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
-- -- -- --
वृद्धाश्रम बनाने की उठाई मांग
बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित आवासीय सेक्टर विकसित करने, निशुल्क वृद्धाश्रम स्थापित करने और आपातकालीन सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू करने की मांग की गई। वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा जांच और उपचार की नि:शुल्क सुविधा, रेल, बस और हवाई यात्रा किराए में 70 प्रतिशत छूट तथा सरकारी कार्यालयों और न्यायालयों में विशेष प्रोटोकॉल लागू करने की मांग रखी गई।

Trending Videos