सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The application process for admission to graduation has ended, fewer applications have been received than the total number of seats.

Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त, कुल सीटों के मुकाबले कम आए आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 31 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The application process for admission to graduation has ended, fewer applications have been received than the total number of seats.
स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया के तहत राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दस्तावेज सत्यापन करवाते विद्या
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। सरकारी, एडेड और स्ववित्त पोषित कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले आवेदन काफी कम आए हैं। कई महाविद्यालयों में 20 से 30 प्रतिशत तक ही आवेदन पहुंचे हैं।

विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अपेक्षाकृत कम समय मिला था जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर सके। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय ने कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महाविद्यालयों ने आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए निदेशालय को पत्र भी भेजा है। यदि आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई गई तो अनेक विद्यार्थियों को दाखिले से वंचित होना पड़ सकता है और कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की आशंका है।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष के लिए 3360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) के लिए 940 सीटें और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 1080 सीटें उपलब्ध हैं।
-
कॉलेजों में आवेदन की स्थिति
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 46 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी फिजिकल साइंस (नॉन-मेडिकल) की 80 सीटों पर 12 आवेदन आए हैं, जबकि बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री की 40 सीटों पर 19 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं बीकॉम की 160 सीटों के लिए केवल 17 आवेदन मिले हैं। इसी प्रकार कृष्ण राजकीय महाविद्यालय कवाली में आवेदन संख्या सीमित रही। यहां बीए की 420 सीटों के मुकाबले केवल 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 80 सीटों पर 19 आवेदन और बीएससी की 160 सीटों पर 15 आवेदन आए हैं। वहीं बीसीए की 60 सीटों के लिए अब तक केवल 12 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
-
छह जून तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया 6 जून तक पूरी की जाएगी। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 10 जून को और फाइनल मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। दूसरे चरण में 16 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची तथा 17 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने की अवधि 26 जून से 2 जुलाई तक निर्धारित की गई है। वहीं रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 3 से 10 जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

वर्जन
महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अभी तक 30 प्रतिशत ही आवेदन आए हैं। आवेदन की तिथि बढ़ाई की उम्मीद जताई जा रही है। -दयावती, उप-प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed