सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft in a shop just 50 meters away from the SP office

Rewari News: एसपी कार्यालय से महज पचास मीटर की दूरी पर दुकान में चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Theft in a shop just 50 meters away from the SP office
दुकान से हुआ सामान चोरी। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। एसपी कार्यालय से महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित सेंट्रल पार्क के सामने बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े। इनमें से एक मोबाइल मरम्मत की दुकान से चोर डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।

गुरु मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे। वीरवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोस की बाइक रिपेयरिंग दुकान के संदीप कुमार का फोन आया कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पहुंचने पर संदीप कुमार हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि शटर खुला हुआ था और ताले टूटे पड़े थे। दुकान में रखे कस्टमरों के पुराने मोबाइल, रिपेयरिंग वाले फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और नकद करीब 5 हजार रुपये चोरों ने उड़ा लिए। पीड़ित ने बताया कि डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में बुधवार रात करीब 12 बजे दो युवक दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति ताला तोड़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा अंदर घुसकर सामान बैग में भरता दिख रहा है।
चोरों ने बगल में स्थित मेडिकल दुकान और एक अन्य दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अंत में वे मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में कामयाब रहे।
पड़ोस की दुकान के संदीप कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो ताले पर तोड़ने के निशान थे। आसपास के दुकानदार इकट्ठे थे। बगल वाली दुकान का शटर खुला देखकर तुरंत फोन करके संदीप को सूचना दी।
संदीप कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एसपी कार्यालय के सामने इतनी बेखोफी से चोरी करना दिखाता है कि चोरों में पुलिस का कोई भय नहीं है। अगर यहां ऐसी घटना हो सकती है तो पूरे शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
यूआईटी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed