{"_id":"6a21bc03c0fb9570e60e120d","slug":"there-is-no-need-for-a-grievances-committee-if-the-officers-resolve-the-complaints-in-time-ranbir-rewari-news-c-198-1-rew1001-239637-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी समय से शिकायतें दूर करें तो ग्रीवेंस कमेटी की आवश्यकता नहीं : रणबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी समय से शिकायतें दूर करें तो ग्रीवेंस कमेटी की आवश्यकता नहीं : रणबीर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अधिकारी अगर जन शिकायतों का समय पर समाधान कर दें तो उन्हें ग्रीवेंस कमेटी की आवश्यकता नहीं होगी।
मंत्री रणबीर गंगवा स्थानीय रेस्ट हाउस के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से 10 का मौके पर निपटारा किया गया और चार को आगामी रिपोर्ट आने तक लंबित रखा गया है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए विभाग ने नई सुपर सकर व जेट मशीनें खरीदी हैं और इनको हर जिला में भिजवाया जा रहा है।
अगले बरसात के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को जलभराव की समस्या का निवारण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लैब में टेस्ट करने के बाद ही पानी की सप्लाई की जाती है। जहां भूजल खराब हो गया है, वहां नहर आधारित पेयजल आपूर्ति दी जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसेवा की भावना से हरियाणा सरकार का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शहरों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
Trending Videos