सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water reaches tanks, drinking water supply will be regular from tomorrow

Rewari News: टैंकों में पहुंचा पानी, कल से नियमित होगी पेयजल आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 31 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water reaches tanks, drinking water supply will be regular from tomorrow
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


रेवाड़ी। लंबे इंतजार के बाद शहर के जलघरों और वाटर टैंकों तक पानी पहुंच गया है। अब दो जून से पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। पिछले कई दिनों से जलघर लगभग सूख चुके थे और शहर में पेयजल आपूर्ति बनाए रखना जन स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार नहर में पानी कम मात्रा में छोड़े जाने के कारण जलघरों तक पहुंचने में अधिक समय लगा। फिलहाल विभाग ने बड़े पंपों की मदद से जलघरों और वाटर टैंकों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। अगले दो दिनों तक टैंकों में पर्याप्त जल भंडारण किया जाएगा ताकि शहर में नियमित आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले लगभग 20 दिनों से शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था भी प्रभावित रही। शहर की बाहरी कॉलोनियों में स्थिति अधिक गंभीर रही, जहां कई स्थानों पर केवल 10 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हो रही थी और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था।
विज्ञापन

रेवाड़ी में जल संकट कोई नई समस्या नहीं है। हर वर्ष गर्मियों में ऐसे हालात बनते हैं लेकिन नए वाटर टैंक और जल भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजनाएं जमीन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। लिसाना और जाटूवास क्षेत्रों में नए टैंक बनाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है।
ऐसे में भविष्य में भी जल संकट की चुनौती बनी रहने की आशंका है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पानी वाटर टैंकों तक पहुंच चुका है। जैसे ही जलघरों में पर्याप्त गैज बन जाएगा। 2 जून से शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed