{"_id":"6a1f1ee05cd1d3323f0e6091","slug":"weather-has-been-kind-for-last-five-days-relief-from-heat-due-to-rain-rewari-news-c-198-1-fth1001-239504-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पांच दिन से मौसम मेहरबान, बारिश से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पांच दिन से मौसम मेहरबान, बारिश से गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट मार्ग पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। पांच दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने भीषण गर्मी और लू से राहत दिलाई है। तेज धूप और गर्म हवा से परेशान लोगों ने तापमान में आई गिरावट के बाद राहत महसूस की है। मंगलवार को सुबह साफ मौसम और खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई।
अलसुबह हुई बारिश के कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को गर्मी के तीखे असर से राहत मिली है। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा बना रहने से बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार जून में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने 7 से 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में मौसम बार-बार करवट ले सकता है। जून में सामान्य वर्षों की तुलना में झुलसाने वाली लू के दिनों में कमी देखने को मिल सकती है तथा बीच-बीच में बादल छाने, बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट के दौर बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos