सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman's body found, murder suspected

Rewari News: महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 31 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found, murder suspected
विज्ञापन
रेवाड़ी। धवाना गांव की बणी में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव नीले रंग की चटाई में लिपटा हुआ मिला। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया। वहीं बणी के आसपास के इलाके को सील कर दिया ओर जांच शुरू कर दी। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव का चेहरा बुरी तरह से खून से लथपथ था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
शहर में टीम ने हटाया अतिक्रमण

रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दक्ष प्रजापति चौक से राव अभय सिंह मार्ग होते हुए पायलट चौक तक लगभग 4 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान विभाग ने पुलिस बल की सहायता से सड़कों के दोनों ओर सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शनिवार को भी सेक्टर 5, सेक्टर 18, सेक्टर 19 और बाईपास पर सरकारी जमीन पर बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों और खोखों को हटाया था। एसडीओ प्रविंद्र ने बताया कि विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्हें काफी समय से इन अतिक्रमणों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि कोनसीवास रोड पर बनी अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए प्रभावितों को दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed