सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yoga is the art of a disciplined life: Dayanand

योग अनुशासित जीवन की कला : दयानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the art of a disciplined life: Dayanand
बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ कोसली में आयोजित शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ कोसली के परिसर में पतंजलि परिवार की ओर से दयानंद आर्य के नेतृत्व में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान दयानंद ने कहा कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की कला है।

जिला प्रभारी राज सिंह ने कहा कि योग सिर्फ भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग शिक्षक प्रहलाद सिंह ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाते हुए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

संयोजक दयानंद आर्य ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है। मन शांत रहता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos

शिविर में सहयोग करने वाले सभी योग साधकों, अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

शिविर में राजेश बाई तहसील प्रभारी, सतबीर सिंह, राजबाला, कमला, सुशीला, सरोज, कांता, मुकेश, सुषमा, सरला सहित अनेक योग साधकों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed