सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An NGO from Delhi came and took details of the incident from the victim women.

Rohtak News: दिल्ली से आया एनजीओ, पीड़ित महिलाओं से लिया घटनाक्रम का ब्योरा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
An NGO from Delhi came and took details of the incident from the victim women.
30-एमडीयू ​स्थित कैंटीन में पीड़ित महिलाओं से पूछताछ करतीं एनजीओ सफाई कर्मचारी आंदोलन की प्रदेश
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के अंत:वस्त्र जांच मामले को लेकर मंगलवार को दिल्ली की एनजीओ सफाई कर्मचारी आंदोलन की प्रदेश को-ऑर्डिनेटर डाॅ. रेणु छाछर और डाॅ. लवजेंद्र कौर रोहतक पहुंचीं और पीड़ित महिलाओं से पूरे घटनाक्रम का ब्योरा लिया। भरोसा दिया कि पूरे मामले को केंद्र सरकार के सामने उठाया जाएगा। आरोपियों को क्लीनचिट देना उचित नहीं है। पुलिस को गहन जांच पड़ताल करनी चाहिए।

एमडीयू में प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम घोष 25 से 27 अक्तूबर 2025 तक आए हुए थे। कैंपस में 26 अक्तूबर को सफाई कर रहीं महिला कर्मियों को तेजी से काम करने के लिए कहा था। इस पर महिलाओं ने मासिक धर्म का हवाला देकर कुछ रियायत देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि सुपरवाइजर ने इस पर नाराज होकर महिलाओं की जांच के आदेश दिए थे। एक महिला कर्मचारी ने अंत:वस्त्र जांचे। उनके पैड की फोटो तक ली गई थी। इसके चलते मामला भड़क गया था। पुलिस ने विवि के सहायक सचिव श्याम सुंदर, एचकेआरएन के तहत अनुबंधित कर्मचारी वितेंद्र व विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएसपी जांच में तीनों को क्लीनचिट दे दी गई थी। ऐसे में श्याम सुंदर को बहाल कर दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने मामले की आईजी व एसपी को शिकायत की थी। एसपी ने पूरे मामले की जांच नए सिरे से एएसपी को सौंपी हुई है।
एनजीओ ने छात्र नेता दिनेश कांगड़ा, नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान संजय बिड़लान, एकलव्य छात्र संगठन के अध्यक्ष दीपक बोहर, वाल्मीकि छात्र संगठन के अध्यक्ष रोहित टाकिया, स्टेट कन्वीनर राजकुमार बोहत से भी बात की। दिनेश कांगड़ा का कहना है कि एनजीओ को पूरे सबूत सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed