सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chilling plant at PGI stalled, patients in OPD were suffering due to AC failure.

Rohtak News: पीजीआई में चिलिंग प्लांट ठप, एसी बंद होने से ओपीडी में मरीज रहे बेहाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chilling plant at PGI stalled, patients in OPD were suffering due to AC failure.
36-रोहतक के पीजीआई में बंद पड़ा चिलिंग प्लांट। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में पानी की कमी के कारण सेंट्रलाइज एसी के चिलिंग प्लांट बंद पड़े हैं। गर्मी से मरीजों व उनके परिजनों का बुरा हाल है। ओपीडी में आए मरीजों को मंगलवार को दूसरे दिन भी पसीने से तरबतर होना पड़ा। इधर, पीजीआई के जलघर का टैंक भी नहरी पानी के इंतजार में लगभग सूख चला है।
पीजीआई में पिछले कुछ दिनों से पेयजल का भारी संकट गहराता जा रहा है। जलापूर्ति बाधित होने से चिलिंग प्लांट पूरी तरह ठप हो गए हैं। तीमारदार पंखे और कागज से हवा कर मरीजों को राहत देने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में भी हालात खराब रहे। सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। एसी बंद होने से घुटन से मरीजों का बुरा हाल रहा। मरीज गर्मी से बेहाल होकर फर्श पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी के वाटर कूलर में पानी भरवा कर मरीजों को राहत पहुंचाने का काम किया। इससे पीने के पानी की समस्या कुछ हल हुई। पीजीआई को जलापूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के टैंकरों का सहारा लेना पड़ा।
-------
फोटो : 37
वार्ड-3 में पानी की उपलब्ध है लेकिन पानी ठंडा नहीं है। मरीजों व परिजनों को पीजीआई की व्यवस्थाओं को देखते हुए अपनी बोतलें लानी पड़ रही हैे।
- शमशेर, जींद
फोटो : 38
पीजीआई में रिश्तेदारों से मिलने के आया था। यहां देखा कि किसी वाटर कूलर में पानी पानी गर्म मिल रहा है।
- सतीश, गोहना
-------
फोटो : 39
गर्मी में पानी की मांग मुख्य है। पीजीआई जैसे बड़े संस्थान में पानी की किल्लत उत्पन्न मरीजों व परिजनों के लिए आफत है। हालांकि, मंगलवार को हालत सामान्य रहे।
- देवी, खटकड़
-------
फोटो : 40
पीजीआई में मंगलवार को वार्डों में परिजनों की जानकारी लेने पहुंचते थे तो पता चला कि सोमवार को पानी नहीं था लेकिन मंगलवार को सब ठीक कर दिया गया।
- सुरेश, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed