सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees will surround the residence of the Irrigation and Water Resources Department Minister on July 4.

Rohtak News: सिंचाई व जल संसाधन विभाग मंत्री का 4 जुलाई को आवास घेरेंगे कर्मचारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Employees will surround the residence of the Irrigation and Water Resources Department Minister on July 4.
29-रोहतक के सुखपुरा चौक ​स्थित कर्मचारी भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करते हरियाणा गवर्नमें - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया है कि 4 जुलाई को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मंत्री के और 18 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के भवन व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।

सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। राज्य प्रधान गंगाराम मौण ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पिछली मीटिंग की समीक्षा, 2025-26 का सभी जिलों की सभी प्रकार की मदें जमा करवाने, वर्ष 2025 का ऑडिट भी जल्द करवाने, सर्व कर्मचारी संघ के कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से लागू करने सहित अनेक विषयों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य की तमाम ब्रांच 10 जून तक अपनी अपनी ब्रांचों की आम सभा बुलाएगी जिसमें सभी प्रकार के सभी कर्मचारियों कि भागीदारी करेंगे। महासचिव जरनैल सिंह ने कहा कि कार्यरत सभी ब्रांच अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कार्यकारी अभियंताओं को ब्रांच स्तर के मुद्दों उपलब्ध करवाएं। तीनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से यह अतिरिक्त मुख्य सचिव को संबोधित करते हुए 16-17 जून को मांग पत्र दें।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि अगर मंत्री इसका संज्ञान लेकर कोई ठोस सकारात्मक कार्रवाई नहीं करते हैं तो मौके पर ही राज्य कमेटी बैठक करके आगे के आंदोलन के स्वरूप का फैसला नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।
इस मौके पर राज्य कमेटी से कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा, वरिष्ठ उपप्रधान अजय कुमार, मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा, उपमहासचिव राजेश धनखड़, उपप्रधान सूरजभान जटासरा, अफलातून जाखड़, राकेश तंवर, शिव कुमार धानक, संगठन सचिव कृष्ण चमारखेड़ा व सुशील आलमपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed