{"_id":"6a27f2fd2f13eea2430a58a2","slug":"fire-breaks-out-in-a-shoe-showroom-at-d-park-in-rohtak-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: डी पार्क पर जूते के शोरूम समेत 7 दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: डी पार्क पर जूते के शोरूम समेत 7 दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप
एएनआई, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम में भयंकर आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रोहतक डी पार्क पर शोरूम में लगी आग
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत सात दुकानों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की सभी दुकानें जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण जूतों के शोरूम में एसी कंप्रेशर फटना बताया जा रहा है। जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और पास की सात दुकानों तक पहुंच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। बता दें, इस शोरूम से कुछ ही दूरी पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का घर है। वहीं, शोरूम से 50 मीटर दूर पुलिस चौकी भी मौजूद है।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया। वहीं, मौके पर एडीसी नरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, एसडीएम अशीष कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद हैं।
#WATCH | रोहतक, हरियाणा: डी पार्क में कुछ दुकानों में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/udOuRSvMP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026