सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five people, including a mother and son, died in three road accidents.

Rohtak News: तीन सड़क हादसों में मां-बेटे सहित पांच की मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a mother and son, died in three road accidents.
50-गोहाना रोड पर जसिया गांव के पास सड़क हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। गांव जसिया, जींद रोड व नसीरपुर गांव के नजदीक हुए सड़क हादसों में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां मुकेश देवी व बेटा हिमांशु जसिया, अजय व संजू नसीरपुर व आईटीआई का छात्र जींद के गांव किनाना निवासी हरीश शामिल हैं। सदर पुलिस तीनों हादसों की जांच कर रही है।

केस एक : आईटीआई जाने की कहकर घर से आए युवक और युवती को कार ने मारी टक्कर
जींद के गांव किनाना निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। छोटा बेटा हरीश आईटीआई जींद में पढ़ाई करता है। सोमवार सुबह घर से आईटीआई जाने की कहकर निकला था। करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि बिना नंबर की हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार हरीश व जींद की भगत सिंह कॉलोनी निवासी निशु को रोहतक के नसीरपुर गांव के नजदीक बाईपास पर डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर में हरीश की मौके पर मौत हो गई जबकि निशु गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक मौके से भाग गया है। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो : काम करके बाइक पर लौट रहे दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर
नसीरपुर गांव निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनका बेटा अजय (27) अपने दोस्त संजू (28) के साथ बाइक पर टिटौली गांव में काम पर गए थे। रात को करीब साढ़े 10 बजे दोनों घर आ रहे थे। जब गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर पहुंचे तो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वह पर संजू ने रात को तो अजय ने सोमवार तड़के चार बजे दम तोड़ दिया। गुजरात नंबर की कार का चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Trending Videos

केस तीन : खेत से लौट रहे मां-बेटे की कार की टक्कर से गई जान
पुलिस के मुताबिक जसिया गांव निवासी मुकेश देवी (45) अपने बेटे हिमांशु (18) के साथ सोमवार सुबह 11 बजे खेत में चारा लेने गई हुई थीं।। करीब साढ़े 12 बजे दोनों रोहतक-गोहाना रोड के किनारे स्थित खेत से वापस गलत दिशा से होते हुए आ रहे थे। तभी गोहाना की तरफ से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीजीआई ले जाया गया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि चालक कार छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed