सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the PM Surya Ghar scheme's performance for the month of May, Sirsa Circle dominated, and the Managing Director honored officers who performed excellently.

Sirsa News: पीएम सूर्य घर योजना में मई माह के प्रदर्शन में सिरसा सर्कल का दबदबा, प्रबंध निदेशक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
In the PM Surya Ghar scheme's performance for the month of May, Sirsa Circle dominated, and the Managing Director honored officers who performed excellently.
विज्ञापन
सिरसा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सिरसा और रेवाड़ी सर्कल ने मई माह में प्रदेशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को सम्मानित किया।

पंचकूला स्थित यूएचबीवीएन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में मई माह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और उपमंडल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अधीक्षण अभियंता श्रेणी में सिरसा सर्कल ने 1,047 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यकारी अभियंता श्रेणी में एक्सईएन सिटी डिविजन सिरसा 459 स्थापनाओं के साथ पहले स्थान पर रहा जबकि फतेहाबाद डिविजन दूसरे और रेवाड़ी डिविजन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी श्रेणी में सिटी सिरसा सब-डिविजन ने 208 स्थापनाओं के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सिविल लाइन हिसार और सातरोड सब-डिविजन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मई माह के प्रदर्शन के अलावा वार्षिक उपलब्धियों के आधार पर भी रेवाड़ी सर्कल, रेवाड़ी डिविजन और सातरोड सब-डिविजन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed