सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CRA College's program officer and volunteer will receive the state-level NSS award.

Sonipat News: सीआरए कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक को मिलेगा राज्यस्तरीय एनएसएस पुरस्कार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
CRA College's program officer and volunteer will receive the state-level NSS award.
मोनिका, स्टेट एनएसएस अवार्ड के लिए चयनित स्वयंसेविका।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। छोटू राम आर्य महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डॉ. उषा दहिया और एनएसएस स्वयंसेवक प्रियांशु का चयन सत्र 2023–24 के लिए राज्यस्तरीय एनएसएस पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष हरियाणा सरकार के राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ, उच्चतर शिक्षा विभाग देता है।
चयनित कार्यक्रम अधिकारी में प्रो. डॉ उषा दहिया और चयनित स्वयंसेवकों में प्रियांशु ने एनएसएस के माध्यम से समाजसेवा, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उत्कृष्ट योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने कहा कि यह पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास होता है। टीकाराम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
-----------------
जीवीएम की मोनिका स्टेट एनएसएस अवॉर्ड के लिए चयनित
फोटो - 7

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका मोनिका को स्टेट एनएसएस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह और कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी ने मोनिका को बधाई दी। एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए मोनिका को चुना है। मोनिका ने कहा कि एनएसएस एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से राष्ट्र व समाजसेवा के क्षेत्र में आप बहुत कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed