सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to remove liquor shop from the middle of Jagdishpur village

Sonipat News: जगदीशपुर गांव के बीच से शराब ठेका बाहर करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shop from the middle of Jagdishpur village
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। गांव जगदीशपुर में शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। पंचायत की तरफ से ठेका हटवाने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान काे ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम पंचायत का आरोप है कि यह आबकारी नीति के अनुरूप न होकर आबादी के करीब में खोला गया है।
गांव जगदीशपुर की सरपंच पुष्पा, पंच रचना, पूजा, महेंद्र, अनीता, तरुण और अन्य ने कहा कि प्रदेश की आबकारी नीति के अनुसार किसी भी गांव में शराब का ठेका फिरनी से बाहर खोला जाएगा। इस हिसाब से किसी घर से ठेके के मेन गेट की दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए लेकिन गांव में चल रहे ठेके के संबंध में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने पंचायत के माध्यम से इस ठेके के संबंध में पूरा रिकॉर्ड तलब कर प्रशासनिक अधिकारी से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पता लगाया जाए कि आबकारी विभाग के किस अधिकारी ने इसके नक्शे का अनुमोदन किया था।
इसके अलावा गांव की सामूहिक समस्या को ध्यान में रखते हुए इस ठेके को यहां हटाकर कम से कम 1 किलोमीटर दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed