{"_id":"6a26d536c462968fab0e2d92","slug":"senior-ophthalmologist-accused-civil-surgeon-of-using-abusive-language-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155170-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने लगाया सिविल सर्जन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने लगाया सिविल सर्जन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में डाॅक्टर और सिविल सर्जन के बीच विवाद शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच रहा है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सिविल सर्जन स्वास्थ्य महानिदेशक को शिकायत भेजकर सिविल सर्जन पर अभद्र व्यवहार, प्रशासनिक उपेक्षा और मरीजों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास चहल ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और चिकित्सक कक्ष में खराब पड़े एसी को ठीक कराने के लिए सिविल सर्जन डाॅ. अनुराधा जैन से संपर्क किया था। आरोप लगाया है कि फोन पर समस्या बताने के दौरान सिविल सर्जन ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल ने बताया कि अस्पताल की नेत्र विभाग की ओटी और चिकित्सक कक्ष में लंबे समय से एसी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के कारण आपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जिससे मरीजों की सुरक्षा और उपचार की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को अत्यधिक पसीना आने से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ओपीडी में भी मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप है कि कई बार लिखित आवेदन और ईमेल भेजने के बावजूद एसी की समस्या का समाधान नहीं किया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फोन पर समस्या बताने के दौरान सिविल सर्जन ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अस्पताल में आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं और एसी की व्यवस्था को लेकर कदम उठाए जा चुके हैं।

Trending Videos