सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There should be foolproof security arrangements for EVMs and VVPATs kept in the warehouse: DC

वेयर हाउस में रखे ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
There should be foolproof security arrangements for EVMs and VVPATs kept in the warehouse: DC
फोटो : सोनीपत में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने वीरवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वेयर हाउस से संबंधित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा बहुत की संवेदनशील कार्य है। ऐसे में वेयर हाउस में निर्माण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उपायुक्त ने वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, भाजपा से जिला महामंत्री नीरज कुमार, कांग्रेस से एडवोकेट मुकेश, इनेलो से एडवोकेट अमित कुमार, सीपीआई से श्रद्धानंद सोलंकी, बसपा से डीआर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed