{"_id":"6a1600a0c2d107cf2202529f","slug":"murder-of-a-property-dealer-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156746-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 30 हजार रुपये के विवाद में की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 30 हजार रुपये के विवाद में की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 27 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कलीराम। फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के मंडेबर रोड स्थित कार्यालय में 15 मई को हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कमल नगर निवासी आरोपी गुलजार सिंह ने प्लॉट की बकाया रकम मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन वर्ष पहले गुलजार ने प्रॉपर्टी डीलर कलीराम से 3.90 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। उसने 2.30 लाख रुपये एडवांस दिए थे, जबकि बाकी 1.60 लाख रुपये बाद में देने तय हुए थे। कलीराम ने पूरी रकम मिलने के बाद रजिस्ट्री कराने की बात कही थी।
गुलजार बिना रजिस्ट्री कराए ही परिवार समेत प्लॉट में मकान बनाकर रहने लगा। हालांकि बाद में उसने 1.30 लाख रुपये और दे दिए और 30 हजार रुपये बकाया रह गए थे। डीएसपी रजत गुलिया के अनुसार बचे हुए 30 हजार रुपये को लेकर कलीराम लगातार आरोपी से पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 15 मई को गुलजार मंडेबर रोड स्थित कलीराम के कार्यालय पहुंचा, जहां पैसों को लेकर फिर बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने चाकू से कलीराम की गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह रोजाना दोपहर में घर भोजन करने आते थ।
घटना वाले दिन शाम तक नहीं पहुंचे। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार भीम सिंह कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने शव देखकर पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी दी थी।
उल्लेखनीय है कि हरनौल निवासी प्रॉपर्टी डीलर कलीराम रोज की तरह दोपहर में घर खाना खाने नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। शाम तक उनके घर न लौटने पर परिवार ने पड़ोसी दुकानदार भीम सिंह को फोन कर उनके कार्यालय में भेजा। जब भीम सिंह वहां पहुंचे तो कलीराम कार्यालय के अंदर खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। उनके शरीर पर चाकू से किए गए वार के निशान थे। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद से ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
प्रॉपर्टी डीलर कलीराम हत्याकांड की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। कार्यालय के आसपास लगे कैमरों की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, जिसके आधार पर आरोपी गुलजार सिंह की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने में जुटी है।

Trending Videos