सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The scorching heatwave, which began at 10 AM, took its toll

Yamuna Nagar News: सुबह 10 बजे से चली लू ने सताया

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 27 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The scorching heatwave, which began at 10 AM, took its toll
तेज धूप के बचाव के रेलवे रोड पर छाता लेकर जाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से ही चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात यह रहे कि सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर लू चलने लगी और शाम सात बजे तक गर्म हवा सताती रही। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा कपड़ों से ढककर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे राहत नहीं मिल पाई। शहर में पेड़ों की कमी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई प्रमुख मार्गों पर छांव के लिए पर्याप्त पेड़ नहीं हैं। ऐसे में लोग कुछ देर रुकने के लिए भी छायादार जगह तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

विभाग ने कल से मौसम बदलने की जताई संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि वीरवार से जिले के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। वीरवार से सोमवार तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री से घटकर करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। दो जून के बाद गर्मी फिर से प्रचंड रूप दिखा सकती है। बीच-बीच में बादल और बारिश राहत देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed